शायद आप सभी को पता हो 23 April 1930 पेशावर कांड और उसके नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के बारे में। जिस तरह जलियावाला बाग में अंग्रेजों ने वहां इकट्ठे देशवासियों पर गोलियां चलवाई थी, उसी तरह का एक और घटना इतिहास में दर्ज है "पेशावर कांड"।
उत्तराखंड की महान हस्तियो के बारे में हम सभी को जानकारी होनी चाहिए, इनकी वजह से उत्तराखंड को पुरे विश्व में अलग पहचान मिली है... इन्ही में से एक हैं गौरा देवी, चिपको आंदोलन को आगे बढ़ा कर जंगलो को कटान से बचाने के लिए आगे आई गौरा देवी को चिपको वुमन के नाम से जाना जाता है।