Showing posts with label Movie Reviews. Show all posts
Showing posts with label Movie Reviews. Show all posts

Thursday, May 21, 2020

Movie Review Jojo Rabbit - एक छोटे नाजी बच्चे की और युद्ध के हालत की थोड़े से कॉमेडी के साथ

Lockdown की वजह से सभी घर पर जायदा टाइम बिता रहे है और मैं भी इसी तरह मूवी देख कर टाइम काट रहा हूँ, तो सोचा कुछ मूवीज जो मैं देख रहा हूँ, आप से भी शेयर करू जो मुझे कुछ खाश लगी... आप भी देखे और बताइयेगा कैसी लगी मूवी...

हम सब को मालूम है कि हिटलर की सनक ने पूरी दुनिया को विश्व युद्ध लड़ने के लिए मजबूर कर दिया था, पूरी दुनिया जंग में बर्बाद हो गई थी, सिर्फ और सिर्फ एक सनकी जर्मन तानाशाह की वजह से... हिटलर ने यहूदियों पर बहुत अत्याचार किये थे और अपने देश की जनता के दिमाग में इतना जहर भर दिया था कि वहां के बड़े से लेकर बच्चे तक नाजी सेना में भर्ती हो कर अपनी जिन्दगी बर्बाद कर चुके थे... इसी विषय पर मूवी बनी है "जोजो रैबिट", जिसमे एक छोटे बच्चे जोजो की कहानी को बताया गया ही जो नाजी सेना में शामिल हो कर लड़ना चाहता है और हिटलर को खुश कर अपनी देशभक्ति दिखाना चाहता है... ये मूवी इसलिए भी खाश है क्यूंकि इसमें हिटलर की क्रूरता, बच्चों के दिमाग में हिटलर की सोच को डालने और उसके खिलाफ जाने वालो के साथ होने वाले अत्याचार को कॉमेडी के रूप में दिखाया गया है, आप मूवी देख कर हसेंगे जरुर पर उसके पीछे की सोच को भी जरुर समझेंगे...